छत्तीसगढ़

नक्सलियों की मेडिकल टीम का प्रभारी नक्सली, हुआ गिरफ्तार, 2 लाख रूपए का इनामी था

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जवानों ने 2 लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी बलराम मुचाकी (30) नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य और मेडिकल टीम का प्रभारी था। बताया जा रहा है कि संगठन में रहते इसने नक्सलियों के कई बड़े बीमार लीडरों तक दवाइयां पहुंचाई है। नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया है। जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, DRG और जिला पुलिस बल के जवान कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगलों में सोमवार को नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान कोंडलूर और खुडबुड़री के जंगलों में जवानों को आता देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इनामी नक्सली बलराम मुचाकी के रूप में हुई। दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, बलराम मुचाकी पिछले कई सालों से संगठन से जुड़कर काम कर रहा था। यह कई बड़े लीडरों के साथ भी काम कर चुका है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button