देश

नवाब मलिक ने फडणवीस पर लगाया जाली नोट के गोरखधंधे और क्रिमिनल लोगो के संरक्षण का आरोप…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मुंबई – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नवाब मलिक ने एक बार फिर पूर्व सीएम पर हमला बोला है और उन पर बड़े आरोप लगाए हैं। मलिक का आरोप है कि फड़नवीस के संरक्षण में जाली नोटों का खेल हुआ है।

Advertisement
Advertisement

नवाब मलिक ने कहा कि आठ नवंबर, 2016 को देश में नोटबंदी की गई थी। देशभर में जाली नोट पकड़े जाने लगे थे लेकिन आठ अक्टूबर 2017 तक महाराष्ट्र में एक भी जाली नोट का मामला सामने नहीं आया था क्योंकि देवेंद्र फड़नवीस के संरक्षण में जाली नोट का खेल महाराष्ट्र में चल रहा था। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जाली नोट का मामला एनआइए को क्यों नहीं दिया जाता है।

Advertisement

नवाब मलिक ने कहा कि फड़नवीस ने राजनीति का आपराधीकरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र फड़नवीस ने अपने कार्यकाल में सारे क्रिमिनल लोगों को ऊंचे पदों पर बैठाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी के जरिए करोड़ों रुपयों की उगाही में फड़नवीस शामिल हैं और समीर वानखेड़े को बचाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

बता दें कि उन्होंने देवेंद्र फड़नवीस के आरोपों पर हाइड्रोजन बम गिराने की घोषणा की थी। फड़नवीस ने मलिक पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े और मुंबई बम धमाकों के गुनहगारों से जमीन खरीदने का आरोप लगाया है। इस पर मलिक ने कहा था कि वह जानकारी देंगे कि फड़नवीस ने मुख्यमंत्री रहते हुए कैसे पूरी मुंबई को बंधक बनाया हुआ था और विदेश से लौटे एक माफिया सरगना की मदद से यहां जमीन के सौदे किए जाते थे। आर्यन खान ड्रग प्रकरण के बाद से ही नवाब मलिक लगातार प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button