देश

दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए अरविंदर सिंह लवली

(शशि कोन्हेर) : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने राजधानी में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया. अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी. लवली तत्काल प्रभाव से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष होंगे.

Advertisement

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी निर्वतमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के योगदान की सराहना करती है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement

अरविंदर सिंह लवली का जन्म 11 दिसंबर 1968 को हुआ. लवली 1998 में पहली बार दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा से विधायक चुने गए. वे 2003, 2008 और 2013 में भी विधायक रहे. दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में लवली मंत्री भी रहे हैं. वे 2013 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button