देश

नौसेना का 29-K लड़ाकू विमान समुद्र के ऊपर हुआ दुर्घटनाग्रस्त…..

(शशि कोन्हेर) : गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मिग 29K लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है। भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी दी है। भारतीय नौसेना का इस घटना पर बयान भी सामने आया है। नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड (BOI) को आदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button