मनोरंजन

फेसबुक पर मुस्लिम शख्स ने भगवान गणेश का उड़ाया मजाक…..अब कोर्ट ने दी बड़ी सजा

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : सोशल मीडिया सभी आम और खास लोगों को अपने विचारों को शेयर करने का मौका देता है। लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि कुछ लोग ऐसे पोस्ट कर देते हैं जिससे दूसरों की भावनाएं आहत हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के वलसाड से आया है। एस मुस्लिम समुदाय के शख्स ने फेसबुक पर हिंदू भगवान गणेश जी की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ उसने भगवान गणेश को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए। शख्स की पहचान आजाद रियाजुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement

शालीमार अपार्टमेंट के रहने वाले 34 साल के आजाद अंसारी को कोर्ट ने बड़ी सजा दी है। उसे अब तीन साल तक जेल की हवा खानी पड़ेगी। साथ ही उसपर पचास हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ‘देश गुजरात’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सजा उसे अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने दी है।

Advertisement



रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी आजाद अंसारी ने साल 2018 में फेसबुक पर भगवान गणेश की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ उसने आपत्तिजनक व अभद्र कमेंट किए थे। उसके पोस्ट का कई लोगों ने विरोध किया। कुछ हिंदू संगठन के लोग आरोपी के पास गए और तब उसे जूतों की माला भी पहनाई।

Advertisement

भगवान गणेश को लेकर अभद्र पोस्ट करने वाले आजाद अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। साल 2018 में हुई इस घटना की सजा कोर्ट ने नवंबर 2023 में दी है। कोर्ट ने आरोपी को तीन साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर जुर्माना भी लगाया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button