छत्तीसगढ़

नगर  कर्मी हड़ताल में करेंगे शिरकत  मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा)
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 27 नवंबर दिन रविवार को नगर पंचायत लखनपुर के समस्त प्लेसमेंट कर्मचारी  बूढ़ा तालाब रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शिरकत करेंगे  इस आश्य को लेकर नगर  पंचायत  कर्मचारियों ने 23 नवंबर दिन बुधवार को नगर  अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement
Advertisement

ज्ञापन में उल्लेखित है कि 27 नवंबर दिन रविवार को कर्मचारियों के 1 दिवसिय हड़ताल में शामिल होने कारण लखनपुर नगर के समस्त मूलभूत सुविधा बंद रहेगी।

Advertisement

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत लखनपुर प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील भारती, उपाध्यक्ष देव विष्णु साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश राम, सचिव राम हरि शर्मा एवं समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button