राजनांदगांव
नगर निगम की सामान्य सभा अभी तक, कॉलेज और मार्गों के नामकरण को लेकर पक्ष विपक्ष आमने-सामने
(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – राजनांदगांव नगर निगम की सामान्य सभा आज सुबह 11 बजे शुरू हुई कॉलेज और मार्गों के नामकरण को लेकर काफी विवाद के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव शासन को भेजने की बात पर सहमति बनी। अन्ततः प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की बात तय हुई। वहीं कर्मचारियों के वेतन को लेकर भी विवाद हुआ जिस पर महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि सभी का वेतन समय से मिले इसके लिए वे अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही हैं। निगम में सत्ता पक्ष की ओर से महापौर हेमा देशमुख ने अपने विचार रखे।
Advertisement