मुंगेली

मुंगेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस पार्टी से देंगे इस्तीफा….निर्दलीय लड़ सकते है चुनाव

Advertisement

(मोहम्मद अलीम) : मुंगेली। कल देर रात कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। सूची में कई ऐसे नए चेहरों को जगह दिया गया है,जिसकी वजह से कई पुराने चेहरे जो लगातार कई वर्षो से विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी करते रहे है वो अब पार्टी से नाराज नजर आ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

वहीं एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने लोरमी विधानसभा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने थानेश्वर साहू को टिकट दिया जिसके चलते जिला अध्यक्ष सागर सिंह ने पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की है।अब उनके द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने की बात सामने निकल कर सामने आ रही है।

Advertisement

सागर सिंह पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं, मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह के साथ सैकड़ो कांग्रेसियों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात कही है। वे अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को देंगे। अब देखने वाली बात है की लोरमी विधानसभा में आगे क्या स्थिति बनती है और किसका पलड़ा भारी होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button