बिलासपुर

सांसद अरुण साव ने भाजपा के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित किया….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्वों का बखुबी निर्वहन करते आ रहे है, उक्त उद्गार सांसद अरूण साव ने आज भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में नगर भाजपा बिलासपुर मध्य मंडल के मंडल स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।श्री साव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत भी जूझ रहा था। कोरोना का कोई इलाज नही था कोई दवाई नही थी, प्रथम लहर ने चीन में तबाही मचा रखा थी। दुसरी लहर ने भारत में भी समस्या विकराल हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने इसके लिए पुरी निष्ठा ईमानदारी के साथ वैज्ञानिको, डॉक्टरो से लगातार सम्पर्क एवं बात कर इस दिशा में काम प्रारंभ किया। भारत में कभी वेंटिलेटर बेड नही बनते थे, चिकित्सकीय उपकरण का अभाव था, इस दिशा में काम प्रारंभ हुआ भारत में ही सारे उपकरण बनाए जाने लगे। दवाई वेक्सीन के लिए वैज्ञानिको ने रात दिन मेहनत कर काम किया। स्वदेशी वेक्सीन बनाने में सफलता मिली।आक्सीजन की कमी देश भर में थी, चारो ओर अफरा-तफरी मची हुई थी, देश में हर शहरों के अस्पतालों में विशेष आवागमन के साधन से आक्सीजन की सप्लाई की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के इस कदम में देश की जनता ने साथ दिया, कोरोना संक्रमण रोकने में बहुत हद तक सफलता प्राप्त की। आज कोरोना संक्रमण पर काबु पाया जा रहा है देश की 130 करोड जनता को फ्री में वेक्सीन लगाई जा रही है। केन्द्र सरकार ने तीसरी लहर को देखते हुए पूरी तैयारी कर रखी है। तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को अभियान के तहत् गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना है। कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत डा रजनीश पांडे डॉ सुरेश वर्मा के के बेहरा आदि ने भी संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement


कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक का संचालन बिलासपुर मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर व आभार विकास मिश्रा ने किया एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम आशीष मिश्रा ने गाया। प्रशिक्षण में भाजपा मंडल प्रभारी राजेश मिश्रा, श्रीकांत सहारे, दुर्गा सोनी, योगेश बोले, प्रभा तिवारी, रजनी सोनी, आशीष मिश्रा, सागर श्रीवास, ओंकार यादव, गगन सिंह, मनीष दीक्षित, नुसरत खान, स्वेहेला खान, सचिन सोनी, संजय केशरवानी, अवि साहू, अंजू देवांगन, दीपक साहू, शंकर अहिरवार, अशोक मानिकपुरी, माया शेष, मनीष पाठक, शशि यादव, सावित्री कैवर्त, सुदर्शन रजक, हैली आनंद, सुखदेव रजक, रामेश्वर भोई, बिछिया भोई, महेश देवांगन, अंजली राठौर, विन्दा कश्यप, मीना दत्ता, राजेश गुप्ता, भागवती कुशवाहा, स्मृता बोले, योगेश बोले, ओंकार नाथ, आदित्य यादव, अंकित पाठक, अनुरागनी कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button