देश

बीच सड़क पर आकर देश विरोधी नारे लगाने वाले मां बेटी…!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : श्रीनगर – कश्मीर के रंगरेथ इलाके में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में मां-बेटी को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को महिला थाने में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कश्मीर के रंगरेथ इलाके में मुठभेड़ के उपरांत मां-बेटी सड़क के बीचोबीच आ गए और देश विरोधी नारेबाजी करने लगे।

Advertisement
Advertisement

इस घटना की तुरंत जानकारी मिलते ही पुलिस स्टेशन सदर के अधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान रामबाग महिला पुलिस स्टेशन से भी महिला पुलिस कर्मी भी पहुंच गई और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वाली मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान अफरूजा पत्नी मुश्ताक अहमद सोफी और आशिया पुत्री मुश्ताक अहमद सोफी निवासी रोज़ एनक्लेव वानबाल रावलपोरा श्रीनगर के रूप में हुई है।इन दोनों के खिलाफ एफआइआर 209/2021 के अंतर्गत 147, 148, 149 और 326 धाराओं के अंतर्गत क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इन दोनों को रामबाग पुलिस स्टेशन द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button