बिलासपुर

नगर निगम की दुकानों के 3500 से अधिक किराएदारों को अब मिलेगा मालिकाना हक……

(आशीष मौर्य):बिलासपुर :नगरीय निकायों की संपत्ति अब फ्री होल्ड होगी। मुख्यमंत्री  के इस फैसले से नगरीय निकायों से संपत्ति खरीदने वालों को अब मालिकाना हक मिल सकेगा। अब तक नगरीय निकायों की संपत्ति लीज पर दी जाती थी। अब वे किरायेदार से मालिक बन जाएंगे।

Advertisement

नगर निगम की दुकानों में कई  साल से काबिज 3500 से अधिक  दुकानदारों के लिए खुशखबरी है।फ्री होल्ड से सच होगा निगम की सम्पति का मालिक बनना। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र मे निगम की 3500 से अधिक दुकाने है।  सरकार इन दुकानदारो से 10 वर्ष का अग्रिम भूभाटक, कलेक्टर दर  का 1.1 प्रतिशत राशि जमा कराकर दुकानदारों को मालिक बना देगी। दरअसल शासन इन दुकानदारों को दोहरे टैक्स की भरपाई से राहत देगी।

Advertisement
Advertisement

फ्री होल्ड होने के बाद निगम की सभी दुकानो  पर क्रेता का कब्ज़ा  होगा।  बहरहाल अब देखना यह है की
व्यापारियों की मांग पर लिए गए निर्णय को अधिकारी कब तक पूरा कर पाते है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button