बड़ी खबरमध्यप्रदेश

मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर जान दी

(शशि कोन्हेर) : मध्य प्रदेश:  स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने शाजापुर जिले में फांसी लगाकर जान दे दी है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने करीब शाम सात बजे फांसी लगा ली। जब उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सविता के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा। सविता की शादी तीन साल पहले इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। मंत्री का परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा है। पुलिस भी फिलहाल चुप ही है।

Advertisement
Advertisement

घटना के बाद से कालापीपल क्षेत्र के पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। सविता का मायका शाजापुर जिले के ही ग्राम हड़लायकलां गांव में है। घटना के समय मंत्री परमार भोपाल में थे, जबकि बेटा देवराज मोहम्मदखेड़ा में एक समारोह में गया हुआ था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button