देश

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मेघा पाटकर को देखकर क्यों भड़के गुजरात के लोग..!,

(शशि कोन्हेर) : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। चुनाव प्रचार का सिलसिला भी तेज हो गया है। वहीं, राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को शामिल किया था। जिसके बाद से ही अन्य पार्टियां राहुल गांधी पर कई तरह के आरोप लगा रही हैं।

Advertisement

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी ने बार-बार गुजरात और गुजरातियों के प्रति अपनी दुश्मनी दिखाई है। मेधा पाटकर को अपनी यात्रा में केंद्रीय स्थान देकर, राहुल गांधी ने दिखाया कि वे उन तत्वों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने दशकों तक गुजरातियों को पानी से वंचित रखा। गुजरात इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

Advertisement
Advertisement

इस बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, मेधा पाटकर वह व्यक्ति थीं जिन्होंने नर्मदा बांध परियोजना को पूरा नहीं होने दिया, उन्होंने इसका विरोध किया और गुजरात का विकास नहीं होने दिया। अब पाटकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं, जो दिखाता है कि कांग्रेस विकास के खिलाफ है, जो उनका असली चेहरा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button