राजनांदगांव

महापौर ने किया विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो का भूमिपूजन

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – शहर विकास की कडी में निगम सीमा क्षेत्र के 51 वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है इसी कडी में आज महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा 4 वार्डो में विकास कार्य के तहत सड़क व नाली निर्माण के लिये भूमि पूजन किया गया। जिसके तहत जनता कालोनी वार्ड नं. 31 मेें अधोसंरचना मद अंतर्गत 9.00 लाख रूपये की लागत से नाली व पी.सी.सी. रोड निर्माण, लखोली संजय वार्ड नं. 32 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण व 7.00 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड निर्माण, बैगा पारा वार्ड नं. 33 मेें अधोसंरचना मद अंतर्गत 10.5 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण एवं कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 10.00 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी का स्वागत किया गया बाद में अतिथियों द्वारा अलग अलग वार्ड मेे आयोजित कार्यक्रम में नाली व पी.सी.सी. रोड निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।

Advertisement
Advertisement


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्य के लिये राशि उपलब्ध कराई गई थी, इसी कडी में राजनांदगांव शहर में भी मूलभूत सुविधा रोड, नाली के लिये राशि उपलब्ध कराये, जिससे वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज जनता कालोनी, संजय नगर लखोली, कन्हारपुरी वार्डो में रोड एवं नाली का निर्माण करने भूमिजून किया जा रहा है। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शहर में कराये जायेगे। इस अवसर उप अभियंता गरिमा वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button