बिलासपुर

आखिर दूसरे प्रदेशों में कमाने खाने गए छत्तीसगढ़िया मजदूर एकाएक क्यों लौट रहे वापस..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों अर्थात कमाने खाने के लिए दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले श्रमिकों का रैला लगा हुआ है। चारों तरफ परिवार सहित प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में मजदूर दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में राजस्थान और आंध्र प्रदेश तथा दूसरे प्रदेशों को गए छत्तीसगढ़ी श्रमिक वापस क्यों लौट रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

इसकी जानकारी लेने पर पता चला कि राशन कार्ड का अभी केवाईसी किया जा रहा है। नाम और अंगूठे का निशान लेने के नाम से राजस्थान आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश और दिल्ली को गए मजदूर वापस अपने घरों को लौट रहे हैं। जिससे केवाईसी का काम पूरा कर अपने राशन कार्डों को वैध बना सकें।

Advertisement

दरअसल बाहर कमाने खाने गए मजदूरों को इस बात का डर सताने लगा है कि अगर वह वापस लौटकर केवाईसी नहीं बनाते हैं तो उनका राशन कार्ड अवैध हो जाएगा और फिर उन्हें राशन कार्ड पर हर महीने सस्ते में मिलने वाला चावल और दूसरा सामान नहीं मिल पाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button