देश

जन्मदिन पर मायावती का बड़ा ऐलान…बसपा का नारा अब रहेगा…एकला चलो रे

(शशि कोन्हेर) : बसपा प्रमुख मायावती ने आज अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आने वाले चुनाव में विपक्षी एकता लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह साफ कर दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव और कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नही करेगी। उन्होंने यह भी साफ कहा कि जब-जब बैलट से चुनाव हुए बसपा का जनाधार बढ़ा है और वोटिंग प्रतिशत अधिक रहा है, लेकिन ईवीएम से चुनाव होने पर इसमें फर्क पड़ा है। उन्होंने भाजपा की जीत को ईवीएम का कमाल बताया है।

Advertisement

बसपा सुप्रीमो ने पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन के मौके पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ पार्टियां बसपा से गठबंधन का भ्रम फैला रही है इसलिए वह साफ कर देना चाहती हैं कि वह बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेंगी।गठबंधन करने पर उनको कोई फायदा नहीं होता है उनका वोट जरूर दूसरी पार्टियों को चला जाता है लेकिन उनको कोई फायदा नहीं मिलता है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button