उत्तरप्रदेश

मायावती ने सपा को आईना दिखाया या श्राप दिया…?

(शशि कोन्हेर): बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कभी सरकार नहीं बना पाएगी। वही अब अखिलेश यादव कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। दरअसल एक दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि मायावती ने अपनी पार्टी के वोट बीजेपी को सौपे थे जिसके कारण अब और राष्ट्रपति बनाई जा सकती हैं।

Advertisement

इस पर पलटवार करते हुए मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अनुयाई है। उन्होंने कहा कि वे बसपा की झंडे तले उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और फिर देश की प्रधानमंत्री बनने का इरादा रखती हैं। किसी के तोहफे में राष्ट्रपति बनने का उनका कतई विचार नहीं है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने अखिलेश यादव को जो बातें कहीं उसे जानकर अब उत्तर प्रदेश के राजनीतिक पर्यवेक्षक यह अनुमान लगा रहे हैं कि मायावती ने समाजवादी पार्टी को सच्चाईयों  का आइना दिखाया या फिर श्राप दिया है..!

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button