देश

मायावती को फंड की कमी, कार्यकर्ताओं से किया यह आह्वान

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मायावती की बसपा के पास अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए फंड की कमी हो गई है। उन्होंने चंदा के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

  बसपा प्रमुख मायावती अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। गुरुवार को लखनऊ में मायावती ने पार्टी के जिलाध्यक्षों और कोआर्डिनेटरों की बैठक ली। बैठक का मुख्य एजेंडा तो निकाय चुनाव की समीक्षा थी लेकिन ज्यादा चर्चा अगले लोकसभा चुनाव को लेकर हुई।

Advertisement

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए फंड की जरूरत होगी। इस फंड की चिंता मायावती के चेहरे पर साफ नजर आई। मायावती ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से साफ कर दिया कि लोकसभा चुनाव के लिए चंदा भी जुटाया जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनावी खर्च के लिए पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत रखने को कभी ना भूलें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button