देश

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे के काफिले की कार से एक्सीडेंट, 2 की मौके पर हुई मौत

गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. तो वहीं एक महिलाएं घायल हैं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज करनैलगंज पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है. तो वहीं घायल एक महिला को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज चल रहा है.

Advertisement

वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी करनैलगंज और करनैलगंज कोतवाल द्वारा पूरे मामले की जांच करके फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है. सड़क हादसा इतना भीषण था कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के आगे का परख्च्चे उड़ गए और फॉर्च्यूनर गाड़ी में अंदर बैठे लोगों ने एयरबैग खुलने से किसी तरीके से लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई.

Advertisement

दरअसल बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह अपने गाड़ियों के काफिले के साथ हुजूरपुर जा रहे थे. हुजूरपुर जाते समय काफिले में चल रही पुलिस स्कोर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर स्थित छतईपूरवा के पास पहुँचते. ही ओवरटेक करने के चक्कर में निदुरा गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनैलगंज बाजार आ रहे दो युवकों 21 वर्षीय रेहान और 20 वर्षीय शहजाद खान को रौंदते हुए बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए घर के सामने बैठी 60 वर्षीय सीता देवी को भी रौंद दिया है. जिससे सीता देवी गंभीर रूप से घायल हुई है जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की बाइक सवार मौत हो गई है फिलहाल दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button