देश

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ…..9वीं बार बने सीएम

पटना. नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी एक बार फिर से संभाल ली है. रविवार को बिहार के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को सीएम के पद की शपथ दिलाई. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है.

Advertisement

नीतीश कुमार समेत 9 लोगों को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम की कुर्सी भाजपा कोटे से जिन दो चेहरों को मिली है उनमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं. नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने शपथ ली. इसके अलावा मंत्री के तौर पर विजय चौधरी, श्रवण कुमार, डॉक्टर प्रेम कुमार, संतोष कुमार सुमन, विजेंद्र यादव, सुमीत सिंह ने शपथ ली.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button