देश

नैनीताल में बड़ा हादसा, ओखलकांडा के छीड़ाखान में खाई में गिरा वाहन, नौ लाेगों की मौत……

Advertisement

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के गांव छीड़ाकान में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार थे। इसमें से नौ लोगों ने दम तोड़ दिया है। पिकअप वाहन 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण की मदद से घायलों व शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों का उपचार ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Advertisement

शुक्रवार की सुबह आठ बजे पिकअप ओखलकांडा के पतलोट से हल्द्वानी के लिए चला था। इसमें चालक सहित 11 लोग सवार थे। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद छीड़ाकान में पिकअप 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया। मौके पर ही छह लोगाें की मौत हो गई थी।

Advertisement

इस घटना में बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बाइक से टक्कर होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने सभी घायलों व मृतकों को सड़क तक पहुंचाया। तीन घायलों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

बाकी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में उपचार चल रहा है। मृतक ओखलकांडा क्षेत्र के ही डालकन्या व अधौड़ा गांव के हैं। इसमें पिता-पुत्र, पत्नी-पत्नी, बेटा, भाई भी शामिल हैं।

राहत-बचाव कार्य में देरी से आक्रोश
पुलिस-प्रशासन की टीम के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि घटना के होने के दो घंटे तक मदद नहीं मिल सकी। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों पर भी ग्रामीण बरस पड़े।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button