देश

महेंद्र सिंह धोनी फिर बने, झारखंड के सबसे बड़े कर दाता…130 करोड़ की कमाई…38 करोड़ रुपए का अग्रिम टैक्स पटाया..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से ही झारखंड में सबसे अधिक व्यक्तिगत कर देने का रिकॉर्ड प्रत्येक वर्ष इन्हीं के नाम रहा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी उनकी आमदनी करीब 130 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने अग्रिम कर के रूप में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 38 करोड़ रुपये का कर भुगतान किया है। गत वर्ष की तुलना में अग्रिम कर की यह राशि 8 करोड़ रुपये अधिक है। पिछले साल वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्होंने 30 करोड़ रुपये के अग्रिम कर का भुगतान किया था। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की आय इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) से सबसे अधिक हुई है। कोरोना संक्रमण में कमी के बाद केंद्र सरकार ने आइपीएल को अनुमति दे दी थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button