देश

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का दिल भी उनकी टोपी जैसा ही काला है : शरद पवार

(शशि कोन्हेर) : मुंबई को देश की वित्तीय राजधानी बनाने में गुजरातियों और राजस्थानियों के योगदान को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणियों पर सियासी हमले का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Advertisement

अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि उनकी टोपी और दिल के रंग में बहुत अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे भगत सिंह कोश्यारी की टोपी का रंग काला है ठीक वैसे ही उनका दिल भी काला है।  गौरतलब है कि उत्तराखंड के रहने वाले भगत सिंह कोश्यारी ज्यादातर काले रंग की ‘टोपी’ पहने नजर आते हैं।

Advertisement
Advertisement

मुंबई सेकरीब 325 किलोमीटर दूर धुले में शनिवार शाम को पत्रकारों से बात करते हुए राकांपा प्रमुख ने कहा था कि कोश्यारी की टोपी (भगत सिंह कोश्यारी काले रंग की टोपी पहनते हैं) और दिल के रंग में ज्यादा अंतर नहीं है।

Advertisement

महाराष्ट्र ने सभी धर्मों, जातियों, भाषाओं आदि के लोगों को साथ लिया है। मुंबई की प्रगति आम नागरिकों की कड़ी मेहनत के कारण हुई है। पवार ने आरोप लगाया कि कोश्यारी ने पहले समाज सुधारकों महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button