राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  08 मई का राशिफ़ल

मेष राशि– जोखिम भरा समय, बहुत बचकर पार करिए। किसी भी तरह की राहत अभी मिलती हुई नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान पर ध्यान दें, व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई रिस्क मत लीजिए। लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु दान करें।

Advertisement

वृषभ राशि– उमंगे–तरंगे बनी रहेगी जीवन में, आप बहुत आनंद लेंगे, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति बेहतर है, व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि– शत्रु परास्त होंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, थोड़ा स्ट्रगल जरूर करना पड़ेगा, मन और तन थोड़ा खिन्न रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति बेहतर है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

कर्क राशि– लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें, मन की सुनिए लेकिन रिएक्ट मत कीजिए। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, तू–तू मैं–मैं से बचें। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि– घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं, घर में तू-तू मैं-मैं से बचें, स्वास्थ्य नरम–गरम, प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि– आक्रामक बने रहेंगे खासकर व्यापारिक स्थिति में। यह आक्रामकता आपको तेजी से आगे भी बढ़ाएगी। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार सही चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– वाणी पर नियंत्रण रखें, अशुभ और ज्यादा बोलने से बचें, प्रेम संतान की स्थिति बेहतर है, थोड़ा डर के साए में जी रहे हैं, ऐसे कुछ ऐसी दुर्घटना नहीं होने वाली है। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्विक राशि– आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे, जिस चीज की जरूरत होगी वह चीज उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– मन व्याकुल रहेगा, प्रेम में थोड़ी तू-तू मैं-मैं की स्थिति है, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। भयानक सोच से बाहर निकलें, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। कोई लंबा इन्वेस्टमेंट का प्लान ना बनाएं। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी, रुका हुआ धन मिल सकता है। यात्रा में लाभ होगा, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– भाग्य साथ देगा, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि– यात्रा में लाभ होगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम संतान में सुधार, व्यापार में सुधार। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button