बिलासपुर

43 वर्ष का हुआ लोकस्वर, अतिथियों ने दी चुनौतीपूर्ण सफर की बधाई…..

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – संभाग के सबसे पुराने प्रभात दैनिक अखबार लोकस्वर के 43 वें स्थापना दिवस पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव ने लोकस्वर के सतत सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा तब स्थानीय स्तर पर कोई न्यूज़ पेपर नही छपता था। इसकी शुरुआत लोकस्वर से हुई। चुनौतियों का सामना करते हुए आज के समय मे अखबार का टिके रहना बड़ी बात है। इस मौके पर नगर निगम में सभापति शेख नजीरुद्दीन ने पुराने अखबार के दिनों की याद ताजा की। उन्होंने बताया कि लोकस्वर अखबार ने कैसे एक रात में ही चुनाव के नतीजे पलट कर रख दिये थे।

Advertisement

लोकस्वर के प्रधान संपादक अशोक अग्रवाल के बचपन के मित्र लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा लोकस्वर को ब्लैक एंड वाइट से डिजिटल होता देखा है। इस मौके पर उन्होंने न्यूज पेपर प्रकाशन पर जीएसटी लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए विधानसभा में प्रश्न करने का भरोसा दिया। तनाव चुनौतियों का सामना करते हुए अखबार चलाने का जुनून लोकस्वर के प्रधान संपादक में था अशोक अग्रवाल ने बताया कि सटीक और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए उनकी टीम पहले भी और अब भी चैन से नहीं बैठा करती।

Advertisement
Advertisement


कार्यक्रम की शुरुआत में लोकस्वर न्यूज़ पेपर के संपादक मनोज शर्मा और लोकस्वर टीवी के संपादक इरशाद अली ने अतिथियों का स्वागत किया। 43 वे स्थापना दिवस को यादगार बनाने प्रेस परिवार की उपस्थिति में केक काटकर अतिथियों ने बधाई दी।
कार्यक्रम को सार्थक बनाने लोकस्वर परिवार ने आए हुए सुधी पाठकों और मेहमानों को सैनिटाइजर और मास्क का वितरण कर कोरोनावायरस से बचने की सलाह दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फिरोज कुरैशी, शेखर मुदलियार, भास्कर यादव, अब्दुल वाहिद, पार्षद अब्दुल खान के अलावा बड़ी संख्या में पाठक और शुभचिंतक मौज़ूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button