बिलासपुर

भाजपा के सभी मंडलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनीं… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात”

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को जिला भाजपा के सभी मंडलों एवं बूथों पर सुना गया।

Advertisement


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि आज मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इमरजेंसी के काला दिवस को याद किया और कहा कि अत्याचारों के बावजूद लोकतंत्र में लोगों का विश्वास कभी नही डगमगाया।

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अंररिक्ष क्षेत्र, खेल, भारत की परम्पराओं और संस्कृति में स्टार्ट-अप में बढती संख्या जैसे अन्य विषय पर बात की और स्वच्छता एवं जल संरक्षण की दिशा में नागरिको को प्रयासों की सराहना की।

Advertisement


प्रदेश भाजपा की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिला भाजपा के सभी मंडलों में आज मंडल बैठक आयोजित कर 11 बजे मन की बात को सुना गया मंडल बैठक हेतु जिला भाजपा द्वारा प्रभारी बनाए गए थे इसके अंतर्गत भाजपा मंडल सीपत एवं मस्तूरी मोतीलाल साहू, सोनसोहर्सी में डॉ.कृष्णममूर्ति बांधी, बेलतरा ग्रामीण रजनीश सिंह, बिलासपुर मध्य रामदेव कुमावत, कोटा लखनलाल, तखतपुर हर्षिता पाण्डेय, बेलगहना मोहित जायसवाल, बिलासपुर पूर्वी अमरजीत सिंह दुआ, बिलासपुर पश्चिम गुलशन ऋषि, बिलासपुर रेल्वे आर.विभा राव, तिफरा सिरगिट्टी बृजभूषण वर्मा, बेलतरा मध्य तिलक साहू, मल्हार एस.कुमार मनहर, बेलतरा शहर अवधेश अग्रवाल, बोदरी रामू साहू, सकरी दीपमाला कुर्रे, बिल्हा कृष्ण कुमार कौशिक, रतनपुर रामलाल साहू, बिलासपुर रमेश लालवानी, बिलासपुर दक्षिण दीपक सिंह, करगीकला दुर्गा प्रसाद कश्यप, गनियारी नरेन्द्र कोशले, विजयपुर सती कौशिक।

Advertisement


बिलासपुर जिला में मंडल बैठक के अलावा सभी बूथ में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने आमजनों के साथ मन की बात को सुना मन की बात सुनने के बाद नागरिको ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करने एवं जानकारी देने से समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button