अम्बिकापुर

दिवंगत वीरभद्र सिंहदेव पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार गृहग्राम धौरपुर में संपन्न

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : अम्बिकापुर – (सरगुजा) – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निकटतम रिश्तेदार धौरपुर पैलेस के वीरभद्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार आज शाम धौरपुर पैलेस के समीप तालाब के निकट श्मशान घाट में किया गया जहां हजारों की संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ग्रामीणों एवं परिवारिक सदस्यों ने गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके छोटे भाई वीर विक्रम शरण सिंह देव ने दी, मिलनसार वीरभद्र सिंह देव के 1 पुत्र राघव शरण सिंहदेव एवं एक पुत्री है।

Advertisement
Advertisement


दो दिन पूर्व दुर्ग ट्रेन से अम्बिकापुर आते समय बेलगहना के निकट ट्रेन से गिरने से उनकी मृत्यु हो गई ट्रेन से कैसे गिरे यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका पुलिस विवेचना में लगी है।
आज अंतिम संस्कार में छ ग शासन के मंत्री अमरजीत भगत ने गृहग्राम पहुंचकर उनके पिता सोमेश्वर शरण सिंहदेव को ढांढस बंधाया साथ ही अंतिम संस्कार में विधायक डॉ प्रीतम राम, विधायक अंबिका सिंहदेव, पूर्व विधायक भानु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, अनिल सिंह मेजर, बालकृष्ण पाठक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शफी अहमद, अतुल सिंह, मधु सिंह, विन्धयेश्वर शरण सिंहदेव, प्रबोध मिंज, राजेश सिसोदिया, सहित कांग्रेसजन, ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित थे। समाचार मिलते ही धौरपुर के सभी संस्थान बंद रहे। स्व. वीरभद्र सिंहदेव को कांग्रेस पार्टी के ध्वज के साथ ससम्मान अंतिम विदाई दी गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button