छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल,कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी ) : बिलासपुर : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। कलेक्टर  सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पारुल माथुर ने अंतिम रिहर्सल में  शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement

संसदीय सचिव  रश्मि आशीष  सिंह जिला स्तरीय समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। कलेक्टर  सौरभ कुमार ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुकूल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और  परेड का प्रदर्शन किया गया। निरीक्षण में कलेक्टर सौरभ कुमार ने समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान मंच संचालन भी बेहतर ढंग से हो सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं।  गौरतलब है कि इस बार भी समारोह में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button