देश

श्रीनगर का लाल चौक और भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा..? देखिए वीडियो.!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कुछ बरस पहले तक,जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी..कश्मीर घाटी में कृष्ण जन्माष्टमी पर उसे, आंखों से देखकर देशवासियों को जो तसल्ली मिली है, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। श्रीनगर के जिस लाल चौक में देश का तिरंगा झंडा तक फहराना मुश्किल था। उसी लाल चौक में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा देख कर पूरा देश आश्चर्य मिश्रित प्रसन्नता से सराबोर है। कश्मीरी हिंदुओं के द्वारा कुछ दिनों पहले तक आतंकवादियों का गढ़ माने जाने वाले लाल चौक में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकालकर देश को एक सुकून भरा संदेश दिया है। यह ठीक है कि इस शोभा यात्रा की सलामती के लिए सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई थी।लेकिन कुछ अर्से पहले तक भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बावजूद भी क्या ऐसी कोई शोभा यात्रा निकालना संभव था..? कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद जो शुभ संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को लाल चौक से निकाले जाने वाली इस शोभायात्रा को भी ऐसा ही एक शुभ संकेत माना जा सकता है‌। इस शोभायात्रा का वीडियो हमें बबलू मदने के द्वारा भेजा गया है, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button