छत्तीसगढ़

शरीर में खून की कमी होना एक
जटील समस्या है , महिला बच्चों में खून की कमी नहीं होनी चाहिए — टी0  एस0 सिंह देव

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) शरीर में खून की कमी होना चिंतनीय जटिल विषय है, महिलाओं के शरीर में खून की कमी होती है । खासकर  उस वक्त जब महिलाएं मां बनती है। अधिकांश महिला तथा पुरुष व बच्चों में  खून की कमी देखी जाती है और इस तरह के हालात  निर्मित नहीं होने चाहिए ।मातृत्व सुरक्षा के दृष्टिकोण से गर्भवती महिलाओं की पंजीयन तथा महिलाओं के सेहत  पर ध्यान देना निहायती जरूरी है। शासन के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।

Advertisement
Advertisement


उपरोक्त बातें  16 फरवरी दिन गुरुवार को ग्राम पंचायत लैगा में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी0 एस0 सिंह देव छत्तीसगढ़ शासन ने   अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा।  क्षेत्रवासियों ने माननीय मंत्री सिंह देव का भव्य स्वागत गाजे बाजे के साथ किया।

Advertisement


आगे उन्होंने अपने स्वास्थ्य विभाग के पृष्ठ भूमि पर बात रखते हुए  महिला बच्चों के  बेहतर स्वास्थ्य के  सन्दर्भ में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में तफ्शील से बताया ।

Advertisement


महिला पुरुष  के  शरीर में होने वाली रक्त अल्पता और उससे बचने  के बारे में सकारात्मक जानकारी दी।
पेट में होने वाली कीड़े और उसके उन्मूलन तथा शासन द्वारा कृमि  औषधि प्रयोग कराने में स्वास्थ्य विभाग की दायित्व के सन्दर्भ में जानकारी दिये। स्कूली बच्चों से  कृमि गोली सेवन के बारे में  पूछा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के बारे में अपने विचार रखे।


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी0 एस0 मार्को ने मंगलवार तथा शुक्रवार को प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र उपस्वास्थ्य केंद्र आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं की स्वास्थ्य  जांच किये जाने की जानकारी दी।जनसंवाद के जरिए से जुड़ कर स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों के मांग शिकायतों को सुना‌।


बीजली पानी सड़क जैसे  बुनियादी सुविधाओं  के अलावा पेंशन वनाधिकार पटटा  की भी मांग सामने आई। लोगों ने अपने मांगों को स्वास्थ्य मंत्री के सम्मुख  रखा । सिंह देव ने क्षेत्र के लोगों को  बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पानी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। संभवतः जल्द पूरा हो जाएगा।


वन अधिकार पटटा के मांग पर उन्होंने बताया कि जिनकी तीन पीढ़ियां वन भूमि पर  निवासरत है अथवा निर्धारित वर्ष के सर्वे सूची में जिनका नाम दर्ज है उन्हें वनाधिकार पटटा पाने का अधिकार प्राप्त है।


उन्होंने ग्राम लैगा में सामुदायिक भवन बनाने 3 लाख रुपए देने की घोषणा भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद इधर आने का अवसर नहीं मिला और क्षेत्र के लोगों की ख्वाहिश हेलीकॉप्टर देखने की थी और हमारी तमन्ना आप क्षेत्र वासियों से मिलने की वह इच्छा पूरी हुई है। आगे उन्होंने
प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
इस मौके पर शफी अहमद ने श्रम विभाग के लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

संगठित असंगठित मजदूर को  पंजीयन कराने कहा जिससे शासन के योजनाओं का लाभ कर्मकारों को मिल सके। साथ ही सिलाई सेंटर खोले जाने प्लास्टिक कैरीबैग के बंद होने उपरांत  कागज़ी ठोंगा बनाने के लिए मशीन लगाने संबंधी जानकारी दी गई।


ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता ने  स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव की तारीफ करते हुए कहा कि जब से टी0 एस0 सिंह देव क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री बने हैं तब से क्षेत्र की विकास तेजी से हुई है। इसमें कोई संदेह नहीं है।  ग्राम पंचायत निम्हा में ही नहीं अपितु विधानसभा क्षेत्र अन्य दूसरे नये धान खरीदी केन्द्र खुले हैं जिसका लाभ क्षेत्र के कृषक वर्ग को मिल रहा है। इतना ही नहीं अनेक विकास कार्य हुए हैं ।


इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी  अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहे शाला उनयन , स्कूल में शिक्षक की कमी के बारे में  स्वास्थ्य मंत्री को बताया तथा  लापरवाह शिक्षक को बदले जाने की भी बात कही । 


स्वास्थ्य मंत्री ने स्कूली बच्चों  के मांग शिकायत को सुनते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था सुधार के  निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्र निम्हा के हमालीयो ने निर्धारित दर पर पैसा नहीं मिलने  की बात स्वास्थ्य मंत्री को बताया। बढे हुए
बीजली बील तथा बीजली बील में हो रहे अनियमितता को लेकर बीजली  उपभोक्ताओं ने माननीय मंत्री सिंह देव को अवगत कराया।


बीजली विभाग के गैर मौजूदगी में उन्होंने बिल सुधार कराये जाने आश्वासन दिये। गेतरा कोल फिल्ड में मुवावाज नौकरी नहीं मिलने की बात भी लोगों स्वास्थ्य मंत्री के दरबार में रखे।
शासकीय भूमि पर कब्जा को लेकर हो रहे ग्रामीणों के बीच आपसी विवाद का मुद्दा भी मंत्री सिंह देव के सामने आया। जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीण महिलाओं को बीच का रास्ता निकालने आश्वासन दिये।


इसी तरह आसपास ग्रामीण अंचल से आये लोगों ने अपने बात स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी0 एस0 सिंह देव के समक्ष रखा ‌ तथा मांग शिकायत से संबंधित दरखास पेश किया। इस    मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ विनोद गुप्ता प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, दिनेश तायल, मुन्ना पांडे शैलेश पांडे, शराफत अली, मुजीब खान, गप्पू खान, इरशाद खान, अमित बारी, राम सुजान द्विवेदी जगरोपन यादव, शशि भूषण पांडे जयप्रकाश साहू  सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे इसके अलावा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडेय, एसडीओ दिलीप मिंज कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज  नायब तहसीलदार आर0 सी0 यादव खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी0 एस0 मार्को सचिव ,अनील गुप्ता उपेन्द्र सिंह  दूसरे विभागों के अधिकारी कर्मचारी आसपास पंचायतों के ग्राम सरपंच एवं ग्रामवासी  नर्तक दलों के कलाकार काफी संख्या में उपस्थित रहे।
शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस बल तैनात रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button