देश

जानिए क्या है… उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रियंका गांधी की ABCD रणनीति ..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस प्रोफेशनल तरीके से कैंडिडेट उतारने की तैयारी में है। जिसमें कैंडिडेट को उसकी क्षमता और जनता के बीच लोकप्रियता के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारने के लिए कांग्रेस ABCD केटेगरी की लिस्ट बनाएगी। कहा जा रहा है कि यह प्रियंका गांधी की है बनाई हुई रणनीति है।

Advertisement
Advertisement


A कैटेगरी की लिस्ट में वो कैंडिडेट होंगे जिन्हें कांग्रेस जीता हुआ मानती है। यानी जो मजबूत कैंडिडेट है। इस लिस्ट में 40 लोगों के नाम शामिल होंगे। B केटेगिरी में उन 100 लोगों के नाम शामिल रहेंगे अपने अपने इलाकों में मजबूत होंगे यानी ऐसे कैंडिडेट जो जनता के बीच लोकप्रिय होंगे। वहीं C कैटेगरी में ऐसे 150 लोगों के नाम रहेंगे जो काफी लंबे समय से क्षेत्र और कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं। वही B कैटेगरी में ऐसे 104 लोगों के नाम होंगे जिन्हें जीतने के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करना होगा।

Advertisement


पिछले चुनाव में सिर्फ 7 सीटें

Advertisement

यहां यह बताना लाजिमी है कि 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 312 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में सपा और कांग्रेसी दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा 47 और कांग्रेसी मात्र 7 सीट ही जीत पाई थी। बीते चुनाव में मायावती की बसपा को 19 सीटें मिली थीं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button