राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल….

मेष
थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। दिन बहुत ही शानदार तरीके से व्यतीत होगा।व्यवसाय संबंधी गतिविधियों की गोपनीयता बनाए रखें। समय पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करेंगे। परिवार में सुख-संसाधनों की बढ़ोतरी होगी। ससुराल पक्ष से उपहार या सौगात मिलेगी। आप अपने विरोधियों को पछाड़ देंगे। आप घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

Advertisement

वृष
अपने दूरदराज के संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें।आप जो प्रयास करेंगे, वह आपको उन्नति प्रदान करेंगे। प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप आपको धन प्राप्ति होगी। अपने उसूलों और आदर्शो के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। मन में नुकसान या झगडा होने का भय सताएगा। आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

Advertisement
Advertisement


मिथुन
कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ आपको थोड़ी शांति देगा। आप किसी की मदद कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में मतभेद की आशंका हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी देवी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है।

Advertisement


कर्क
आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। भाग्य से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करना होगा।काम का दबाव होने के बावजूद आप एक्टिव महसूस करेंगे। व्यवसाय में सभी लंबित कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक जीवन मे लोकप्रियता बढेगी। बाहर जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों मे भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।

Advertisement


सिंह
किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। दिन बड़ों के निर्देशों का पालन करें। वित्तीय मामले सुलझाने के लिए समझौता करना पड सकता हैं। नयी जमीन खरीदने का योग बन रहा है। अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकतें हैं। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के लिए अच्छे अच्छे प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे।

कन्या
आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा | दिन व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा | दो नंबर के कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें | महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।


तुला
खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। दिन आपको अपने ज्ञान पर बिल्कुल भी घमंड नहीं करना चाहिए | काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे। दिखावे के चक्कर में ऋण लेने का प्रयास ना करें। आज किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज रात्रि के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं।


वृश्चिक
घर के कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर आपका निर्णय सर्वोपरि रहेगा।आज लालच की प्रवृत्ति आप पर हावी होने का प्रयास कर सकती है इसलिए सतर्क रहें | रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करनें वालों के लिए आज का दिन शुभ है | आने वाले समय को लेकर कुछ दुविधा मन में बनी रहेगी। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है | संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।


धनु
आपकी कोई हॉबी आपके लिए करियर बन सकती है |घर में कोई खुशी भरा समाचार मिल सकता है।आप सोच विचारकर तथा प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी | यदि कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार से जुड़े प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा। छात्रों को आज कुछ नया सिखने का मोका मिलेगा | आप जीवन में थोड़ा सा उतार चढ़ाव महसूस करेंगे |

मकर
अपने परिवार के साथ खुशी के पल बितायेंगे।नये काम की प्लानिंग के लिए दिन कॉफी अच्छा है |काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर आपको आज प्राप्त होगा। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मज़बूत महसूस करेंगे | किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। युवाओं को वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती हैं | पिकनिक तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे | स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं में सुधार आएगा।


कुंभ
आपके लिए उन्नति का कोई रास्ता खुलने वाला है। मेहमानों की आवाजाही सबको सुख और खुशी प्रदान करेगी।किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक सोच-विचार ना करें अन्यथा उपलब्धि हाथ से निकल सकती हैं। पूर्व में किए गए निवेश पर लाभ मिलेगा। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। काम की व्यस्तता में परिवार की अनदेखी न करें | मेडिटेशन से मन में शांति बनी रहेगी।

मीन
नई-नई योजनाओं पर अमल करना लाभदायक रहेगा। कोई मंगलकारी समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।नाजुक मामलों में सावधानी के साथ आगे बढे, सफलता मिलेगी | जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में अपने काम अधूरे रह सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति से अचानक मुलाकात कॅरियर में सफलता दिला सकती हैं | जीवन साथी के साथ मिलकर आप कोई नया काम करने का विचार कर सकते हैं । सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button