बिलासपुर

हेडफोन से बात करते-करते फांसी पर झूल गई युवती…..

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र के कश्यप कालोनी स्थित हास्टल में शनिवार को शाम इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका के कान में वायरलेस हेडफोन फंसा हुआ था। इससे संदेह है कि युवती मोबाइल पर किसी से बातचीत करते हुए फांसी पर झूल गई होगी। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी के रहने वाली प्रियंका कौशिक पिता मालिक राम कौशिक (25) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कश्यप कालोनी के सृष्टि गर्ल्स हास्टल में रहती थीं। वे निजी संस्थान में इंजीनियर थीं।

शनिवार को प्रियंका काम पर नहीं गईं। आफिस की चाबी उनके पास रखी थी। ऐसे में स्टाफ ने चाबी के लिए फोन लगाया, लेकिन प्रियंका काल रिसीव नहीं किया। शाम चार बजे साथी कर्मचारी प्रियंका के हास्टल पहुंचे। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। साथियों ने फिर फोन लगाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने हास्टल मालिक की पत्नी को बुलाया गया। कमरे का दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो पंखे के हूक पर दुपट्टे के फंदे से प्रियंका का शव लटक रहा था।

उनके कान में वायरलेस हेडफोन लटक रहा था। वहीं मोबाइल बिस्तर पर था। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने प्रियंका के स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई। कुछ समय बाद स्वजन हास्टल पहुंचे। उनके सामने पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कमरे की तलाशी ली। इस दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला। इससे आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने प्रियंका का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि आत्महत्या करने से पहले किसी से मोबाइल पर बातचीत हुई होगी। मृतका का मोबाइल लाक है। इसके कारण पता नहीं चल पा रहा है कि प्रियंका ने किससे बात की थी। काल डिटेल निकालने से सुराग मिलने की उम्मीद है।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि हास्टल के अन्य कमरों में भी लड़कियां रहती हैं। घटना के संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी ने घटना के बारे में कोई जानकारी से इन्कार किया है।

सृष्टि हास्टल में लगे सीसीटीवी कई दिनों से बंद हैं। इससे प्रियंका के कमरे में किनका आना-जाना था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button