देश

जाने कितनी होगी… रफ्तार बुलेट ट्रेन की…और कब होगा, पहला ट्रायल..?

(शशि कोन्हेर) : देश में बुलेट ट्रेन का सपना मूर्त रूप लेता जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मध्य बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट प्रगति पर है। इसके अंतर्गत भरूच (गुजरात) में पिलर का काम पूरा नजर आने लगा है। बुलेट ट्रेन का परीक्षण 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा। हवाई जहाज इसी रफ्तार से उड़ान भरते हैं। इस तरह का पहला परीक्षण 2026 में गुजरात के बिलिमोरा और सूरत के बीच होगा, इसके बाद अन्य सेक्शन में परीक्षण किए जाएंगे।

देश में बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल 2026 में गुजरात के बिलिमोरा और सूरत के बीच होगा। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होगी, जो हवाई जहाज की टेक-ऑफ स्पीड के बराबर है। ट्रेनों की ऑपरेशनल स्पीड 320 किमी प्रति घंटे होगी। अफसरों के मुताबिक, ये ट्रेनें स्पेशल ट्रैक पर चलेंगी जिन्हें ‘स्लैब ट्रैक सिस्टम’ कहा जाता है।

बता दें कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। वर्तमान में 352 किलोमीटर लंबे गुजरात के साबरमती-वापी खंड में हर महीने औसतन 200-250 पिलर बनाए जा रहे हैं। विभिन्न नदियों पर प्रस्तावित 20 पुलों का काम भी तेजी से चल रहा है। मंत्रालय रोज परियोजना का अपडेट ले रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button