देश

जानिए…मुंबई में बिजली गुल होने से कितने दर्जन ट्रेनें हुईं रद्द.. और 144 ट्रेनें….

(शशि कोन्हेर) : मुंबई – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार सुबह बिजली गुल होने से अंधेरी और चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ रवींद्र भाकर के मुताबिक, सुबह एक घंटे तक बिजली गुल रहने से चर्चगेट और अंधेरी के बीच उपनगरीय खंड प्रभावित हुआ और करीब 50 ट्रेनें रद कर दी गईं। 144 ट्रेनें देरी से चलीं। सुबह 10.53 बजे तक सभी प्रभावित वर्गों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मुंबई में सुबह 9.42 बजे से बिजली गुल होने के बाद अंधेरी और चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, जोगेश्वरी सबस्टेशन से अंतरिम उपाय आपूर्ति बढ़ाए जाने के बाद सेवाओं को बहाल कर दिया गया था।

इसलिए नहीं चलीं ट्रेनें

पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि मैसर्स टाटा बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण सुबह 9.42 बजे से चर्चगेट और अंधेरी के बीच कोई ट्रेन नहीं चली। हालांकि, अंतरिम उपाय के रूप में जोगेश्वरी सबस्टेशन से आपूर्ति बढ़ा दी गई थी और सेवाएं सुबह 10.44 बजे बहाल कर दी गईं। 1 ओवरलोड हो गया। मुंबई में बिजली कटौती की वजह से लोकल ट्रेनें रद होने और लेट होने से यात्रियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री रेलवे को कोसते नजर आए। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी बिजली कटौती की वजह से मुंबई लोकल ट्रेनों के यात्री कई बार परेशान हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button