• lokswarad_9
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
देश

किन्नर ने ट्रैफिक सिपाही को जड़ा थप्पड़, बीच सड़क पर कपड़े उतारकर किया हंगामा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : यूपी के आगरा में एक किन्नर ट्रैफिक सिपाही से किसी बात को लेकर भिड़ गया। ट्रैफिक सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो किन्नर ने उसे सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद किन्नर ने हंगामा शुरू कर दिया। बीच सड़क पर कपड़े उतार दिए।

Advertisement

किन्नर और सिपाही के बीच हुई कहासुनी को देखकर लोग मौके पर जमा हो गए। सिपाही को बचने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। किसी ने इस दौरान पूरे मामले का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Advertisement

पूरा मामला दो दिन पुराना थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में टेढ़ी बगिया चौराहे के पास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों को बताया कि अरोड़ा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक मिस्त्री ने किन्नर के साथ मारपीट कर दी थी। किन्नर वहां हंगामा कर रहा था। किन्नर मारपीट की शिकायत लेकर चौराहे पर आया। वहां सिविल नहीं ट्रैफिक पुलिस तैनात थी।

उसने ट्रैफिक सिपाही प्रभात कुमार से साथ चलने को कहा। सिपाही ने कहा कि यह काम उसका नहीं है। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि सिपाही ने किन्नर को पीट दिया। किन्नर को गुस्सा आ गया। उसने रौद्र रूप धारण कर लिया। पहले अपने कपड़े उतारे।

उसके बाद सिपाही से उलझ गया। मारपीट कर दी। सिपाही को भागना पड़ा। ट्रांसयमुना थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर पर मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button