देश

कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद बने सीबीआई के डायरेक्टर

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

Advertisement

1986 बैच के IPS अधिकारी सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने DGP प्रवीण सूद को नालायक कहा था। 14 मार्च को शिवकुमार ने कहा था कि हमारा DGP नालायक है। वह इस पद के लायक नहीं है। वह तीन साल से DGP हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं। उनके खिलाफ FIR होनी चाहिए।

Advertisement

शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि सूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 25 केस दर्ज किए, लेकिन भाजपा नेताओं पर एक भी केस दर्ज नहीं किया। हमने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। उन्होंने प्रवीण सूद की गिरफ्तारी की मांग की थी। शिवकुमार ने कहा था कि चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो सूद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button