देश

कंगना का कबूलनामा- कांग्रेसी थे पापा, पर 2014 के बाद हुए कन्वर्ट, सुबह कहते होंगे जय मोदी, रात को जय योगी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अदाकारा कंगना रनौत का परिवार कभी कट्टर कांग्रेसी था। पर उनके मुताबिक, साल 2014 के बाद फैमिली कन्वर्ट होकर भाजपाई हो गई। ऐसा नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद हुआ। सियासी तौर पर भाजपा को लेकर उनका रुख इस कदर बदला कि वह मुस्कुराते हुए वह बोलीं, “अब तो यह हाल है कि मेरे पिता सुबह उठते समय जय मोदी और रात में सोते समय जय योगी कहते होंगे।” यही नहीं, कंगना ने पॉलिटिक्स में अपनी एंट्री को लेकर हुए सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। कहा- मौका मिलेगा तो मैं हर तरह की सहभागिता के लिए तैयार रहूंगी।

Advertisement
Advertisement


ये सारे कबूलनामे उन्होंने शिमला (हि.प्र) में एक टीवी चैनल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में किए। बकौल कंगना, “पहाड़ी लोगों को लेकर लोगों का एक अलग नजरिया है। मैंने महसूस किया कि पहाड़ों से आने वाले लोगों को लेकर इज्जत की कमी है। कहा जाता था कि पहाड़ी लोग काला जादू करते हैं…ये कच्चा मांस खाते हैं। नॉर्थ ईस्ट की मेरी सहेलियों के साथ भी यही समस्या थी। हालांकि, डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल के बाद जागरूकता आई है, पर उतनी नहीं कि जितनी होनी चाहिए।”

Advertisement

रोचक बात है कि कंगना के परदादा सरजू सिंह रनौत स्वतंत्रता सेनानी थे। वह कांग्रेस के टिकट पर लड़े और जीते भी थे। वह दो बार गोपालपुर से विधायक रहे थे। एंकर ने इसी को जोड़ते हुए पूछा कि आपको लग रहा है कि सारी चेतना 2014 के बाद (नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद) जागी? हंसने के बाद कंगना बोलीं- आप पूरी रिसर्च कर के आए हैं। मैं एक सियासी परिवार से आती हूं। हमारे यहां पिता ने बहुत सारे काम कांग्रेस के जरिए ही कराए।

Advertisement


उन्होंने आगे बताया- वही इकोसिस्टम था, पर 2014 के बाद नरेंद्र मोदी और एकदम से ट्रांसफॉर्मेशन हुआ। मेरे पिता ने मुझे इस बारे में (पीएम मोदी) पहली बार बताया था और आधिकारिक तौर पर हम तब कनवर्ट (कांग्रेसी से भाजपाई) हो गए थे। अब तो मेरे पापा सुबह उठते समय जय मोदी जी और रात को सोते समय जय योगी जी बोलते हैं। वह पूरी तरह से कन्वर्ट हो चुके हैं। एक देश को जगाने और मार्गदर्शन करने वाले एक व्यक्ति की जरूरत होती है। हमारे देश को अटल जी के बाद से ऐसे व्यक्ति का इंतजार था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button