बिलासपुर

जरा संभल कर जाइए रिवर व्यू…अब वहां पुलिस का पहरा नहीं… असामाजिक तत्व नशेड़ियों और गुंडे मवालियों का डेरा रहता है…!

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रिवर व्यू असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गया हैं। यहां शाम को चौपाटी में मनचले युवकों की भीड़ जुटी रहती है। वहीं, देर रात नशेड़ियों का भी जमावड़ा रहता है।

Advertisement

नगर निगम ने रिवर व्यू रोड का निर्माण कर यहां का सौंदर्यीकरण कर दिया है।ताकि शहर के आमजन यहां घूम सके। लेकिन, अब यह असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। यहां शाम होते ही मनचले युवकों की भीड़ जुट जाती है।
वहीं, रात में शराबियों और नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। पुलिस की सख्ती के बाद भी यहां युवकों का जमावड़ा रहता है। वही प्रेमी जोड़ों का यह इन दिनों अड्डा बना हुआ है,अश्लीलता के चलते अब लोग परिवार वालो के साथ यहां आने में कतराने लगे है। यही नही रिवर व्यू की चौपाटी पर चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। यहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना बना है। यहां पिछले कई दिनों से सफाई नहीं हुई। इसके चलते जगह जगह गंदगी पसरी हुई है। यहां के कचरे को लोग अरपा नदी में डालने लगे हैं। इसके बावजूद अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। वाटर कूलर भी टूट गया है,जिससे निरन्तर पानी का बहाव हो रहा है लेकिन इस ओर निगम के जिम्मेदार लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button