अम्बिकापुर

जपं उपाध्यक्ष सिंह देव गोवर्धन पूजा में हुये शामिल….खेल मैदान एवं तटबंध के लिए किया भूमि पूजन


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – सदियों पुरानी चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए दीपावली के ठीक तीसरे दिन बुधवार को क्षेत्र में गोवर्धन अन्नकूट पूजा आस्था के साथ मनाया गया। इसी तारतम्य में ग्राम रजपुरीकला के गौठान में गोवर्धन अन्नकूट पूजा पर्व जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। सिंह देव ने बाकायदा वैदिक मंत्रोंचार के साथ गौठान में विराजमान गाय बैलो के पूजा अर्चना किये। इस दौरान उन्होंने अपने व्याख्यान में गोवर्धन पूजा से सम्बंधित पौराणिक मान्यता के बारे में बताया भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली में उठा कर सम्मान देते हुए प्रकृति पूजा का संदेश जनमानस को दिया।

Advertisement


वहीं राजा इन्द्र के कोप से ब्रजवासियों तथा गौवश की रक्षा किये । हिन्दू धर्म ग्रंथों में गाय को माता लक्ष्मी का दर्जा प्राप्त है। गौ माता वंदनीय पूजनीय है । हमें गौ माता की रक्षा करनी चाहिए। ब्रज वासियों ने खुशियां मनाई थी तब से गोवर्धन और अन्नकूट पूजा साथ साथ मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन ने गोवंश सुरक्षा संवर्धन के नजरिए से पंचायतों में गौठान योजना लागू कर गाय माता के सुरक्षा करने का संकल्प लिया है। हमे छत्तीसगढ़ शासन के इस महती योजना को समझते हुए लाभ लेना चाहिए । देवी अन्नपूर्णा को प्रभावित करने के लिए अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट की महिमा भी जुड़ी हुई है। इसके और भी अनेक पहलू हैं। जिसे समझने की जरूरत है। इस मौके पर सिंह देव ने रजपुरीकला के आश्रित ग्राम धनपुरी पारा में खेल मैदान समतलीकरण एवं तटबंध निर्माण का भूमिपूजन किया।

Advertisement
Advertisement

आयोजित कार्यक्रम में शैलेश पांडेय, ग्राम सरपंच विनोद सिंह, सुखराम प्रजापति , जंप मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पाण्डेय स्वयं सहायता समूह के महिलाये तथा ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे। जंप क्षेत्र के उन ग्राम पंचायतों में गोवर्धन अन्नकूट पूजा उत्साह के साथ मनाया गया जिन पंचायतों में गौठान योजना संचालित है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button