देश

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी; रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती, वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम जुटी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। उनको रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, जिससे उन्हें भर्ती कराने की नौबत आई है। उनका इलाज दिग्गज डॉक्टरों की देख-रेख में किया जा रहा है। उन्हें जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उनके पास पुत्रवधू कल्पना सोरेन मौजूद थीं। इससे पहले शिबू सोरेन की तबीयत साल 2020 में तब बिगड़ी थी जब उनको कोरोना हो गया था।

Advertisement
Advertisement

मालूम हो कि साल 2020 में कोविड संक्रमण के दौरान शिबू सोरेन क्वारंटीन थे। बाद में तबीयत बिगड़ने पर रांची के ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब शिबू सोरेन सांस लेने में परेशान आई थी। एकबार फिर उन्हें इसी तकलीफ के चलते रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता के सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अमित भी शिबू सोरेन के इलाज में जुटे हैं। फिलहाल, उनकी सेहत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गुरु जी के नाम से जाने जाने वाले दिग्गज नेता के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। उनकी तमाम चिकित्सकीय जांचें की जा रही हैं। प्रवक्ता ने बताया कि जल्द ही शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की जाएगी। शिबू सोरेन के बेटे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ओर से भी अभी कोई अपडेज जारी नहीं किया गया है। अस्पताल पर बड़े अधिकारियों का आना जाना बरकरार है।

Advertisement

कुछ रिपोर्टों में शिबू सोरेन को फेफड़ों और किडनी में इंफेक्शन की शिकायत की आशंका जाहिर की जा रही है। शिबू सोरेन करीब 80 साल के हो चुके हैं। वह तीन बार झारखंड के सीएम रहे हैं। मौजूदा वक्त में उनकी सियासी विरासत को उनके बेटे हेमंत सोरेन संभाल रहे हैं। इसी महीने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के साथ धनबाद की एक रैली में नजर आए थे। शिबू सोरेन ने इस जनसभा में शिक्षा और कृषि में सुधार जैसे मसलों पर अपनी बात रखी थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button