देश

जम्मू कश्मीर कांग्रेस को झटका…पूर्व विधायक भाजपा में हुई शामिल

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक स्वर्णलता वीरवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई। जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में वीरवार दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल, जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा व पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता आदि ने स्वर्णलता का पार्टी में स्वागत किया।

Advertisement

स्वर्णलता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य व जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सरकार में राज्यमंत्री भी रही हैं।इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए अशोक कौल ने कहा कि समय आ गया है कि जब हर कोई देश को सशक्त बनाने के लिए भाजपा व इसके कार्यकर्ताओं की भूमिका को समझ रहा है।

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना स्वार्थ के देश व देशवासियों के लिए काम करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता भी देश सबसे पहले के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं।

Advertisement

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने स्वर्णलता का भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की समपर्ण भाव से लोगों के लिए काम कर रही है। इससे प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वर्णलता के आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

वहीं कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा जन कल्याण के साथ देश को मजबूत बनाने को समर्पित है। यही कारण है कि हर घर तिरंगा अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए स्वर्णलता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आई हैं। प्रधानमंत्री ने देश को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। जल्द देश एक सुपर पावर होगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह भाजपा में रहते हुए पार्टी, समाज की बेहतरी के साथ देश को मजबूत बनाने की दिशा में हर संभव सहयोग देंगी।

स्वर्णलता का भाजपा में स्वागत करने के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, प्रदेश उपाध्यक्ष असीम गुप्ता, जिला प्रधान विनय गुप्ता, महिला मोर्चा प्रधान संजीता डोगरा, मंडल प्रधान लक्की पुरी व अन्य कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपना जनाधार बढ़ा रही है, ऐसे में स्वर्णलता से पहले बुधवार को सिख नेता रणजोध सिंह नालवा भी जम्मू में भाजपा में शामिल हुए थे। 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button