देश

बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक होगी बारिश….

Advertisement

उत्तर भारत के राज्यों में ठंड खत्म होने लगी है। पहाड़ी इलाकों में भले ही थोड़ी बहुत सर्दी अभी हो, लेकिन मैदानी इलाकों में दिन पर दिन तापमान में वृद्धि हो रही है। उधर, मध्य भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 10 फरवरी से 14 फरवरी यानी कि पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जबकि दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में यह तापमान 8-12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा। आज पूर्वी राजस्थान के सीकर में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, हिमाचल और पंजाब में आज शीतलहर चलने का अलर्ट है।

Advertisement
Advertisement


मौसम विभाग की मानें तो अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 8 और 9 फरवरी, असम, मेघालय में 8 फरवरी और ओडिशा में 8, 11 और 12 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा, मध्य भारत में मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 10-14 फरवरी, मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 फरवरी, मराठवाड़ा में 9-11 फरवरी, यूपी, बिहार, झारखंड में 12-14 फरवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13, 14 फरवरी को बारिश होने जा रही है। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश में 8, 9 फरवरी, तमिलनाडु में 9 और 10 फरवरी, तेलंगाना में 10 और 11, केरल में 14 फरवरी को हल्की बारिश होने जा रही। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 25-35 किलोमीर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आठ फरवरी को शीतलहर चलने की संभावना है।

Advertisement

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button