छत्तीसगढ़

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा…उच्च कुल में जन्म लेने से कुछ नही होता…संस्कारों से ही उच्च बनता है व्यक्ति

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। गोवर्धन मठपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि  आज देश में RSS की सबसे बुरी स्थिति है वे लोग अंधेरे में निशाना लगा रहे हैं और लक्ष्य तक निशाना भी नहीं पहुंच रहा है।  ना उनके पास गुरु है ना गोविंद और ना ही कोई ग्रंथ उन्हें मालूम नहीं की वह क्या बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि  RSS के प्रमुख मोहन भागवत उनके लाडले हैं लेकिन उनकी लाचारी है।

Advertisement
Advertisement

 12 माह बोलते हैं लेकिन उनके पास कोई ग्रंथ नहीं है पूरे विश्व का नेतृत्व लेना चाहते हैं। जगतगुरु शंकराचार्य यह भी कहा कि वर्ण व्यवस्था को लेकर चर्चा की उन्होंने कई विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि मानव जीवन की सफलता के लिए नित्य जप करना चाहिए।  हमें अध्यात्म के प्रति मन एकाग्रता नहीं देता तो लगातार अध्यात्म में धीरे-धीरे मन लगेगा। उन्होंने कहा कि गीता के पहले अध्याय में धृतराष्ट्र और संजय के संवाद का पूरा वर्णन किया गया है।

Advertisement

भक्तों के सवालों का जवाब देते हुए जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि यमुना का जल नीला क्यों है लेकिन जब पानी को बार-बार जल को उठा लेंगे तो सफेद दिखाई देगा । प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में गंगा का रंग सफेद है लेकिन यमुना का रंग नीला है।

Advertisement

अभी कहा कि सच्चे गुरु कैसे मिलेंगे के सवाल पर कहा कि दत्तात्रेय महाराज को गुरु मान लेना चाहिए शिष्य का दायित्व गुरु को ढूंढो कभी-कभी गुरु भी इसको ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा में अस्थि विसर्जन करने से प्रदूषण नहीं होता।  उन्होंने आज श्रीमद्भागवत गीता से संबंधित कई जानकारियां दी ,अपने श्रद्धालुओं के सवालों का जवाब भी दिये।

विधायक शैलेश पांडे रितु पांडे, रामअवतार अग्रवाल, आनंद वाहिनी आदित्य वाहिनी के नवनीत तिवारी संदीप पांडे चंद्र त्रिपाठी, विवेक बाजपेई, राकेश तिवारी, चंदा बंसल ,अखिलेश पांडे, रोशन अवस्थी आराध्या सिन्हा दीप्ति श्यामलाल दिलीप कुमार अखिलेश पांडे सीमा सिंह, जेपी मित्तल, कृष्ण मोहन पांडे मनोज शुक्ला, शोभा चाहिल, गायत्री कश्यप, घनश्याम वर्मा राजेश्वरी वर्मा, दीपराज उपाध्याय, आदित्य के अलावा अनेक श्रद्धालुओं ने चरण पादुका पूजन कर जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। शाम 6:00 बजे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज रीवा से रीवा के लिए रवाना होंगे। जगतगुरु शंकराचार्य अपनी तीन दिवसीय प्रवास पर हिंदू राष्ट्र पर जोर दिया और कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही। वेदांत शास्त्र का अध्ययन करते हुए हिंदू धर्म का पालन करना चाहिये।  विधायक शैलेश पांडे ने श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा है कि  बिलासपुर की पावन धरा में जगतगुरु शंकराचार्य महाराज पधारे हैं यहां सभी समाज के लोग उनका स्वागत करने पड़ते हैं उसे आशीर्वाद लेने आए हैं गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा बिलासपुर को मिलता रहा है और वह सही रास्ते पर चलने का एवं सेवा भाव के लिए हम सब को मार्गदर्शन देते हैं। 3 दिनों तक शहर में भक्ति में माहौल के बीच जगतगुरु शंकराचार्य अपनी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और सैकड़ों भक्तों को दीक्षा दी। सीएमडी कॉलेज मैदान में दिव्य सभा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे आज झूलेलाल मंगलम तिफरा में अंतिम दिन भक्तों ने जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। 2 दिनों तक उन्होंने यहां भक्तों के सवालों के जवाब दिए। शहर के सभी समाज के अलावा जनप्रतिनिधि एवं विजय पांडे,विजय केसरवानी, प्रमोद नायक,अभय नारायण राय, ,  महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, पिंकी बत्रा, जुगल गोयल, संजय दुबे, अरविंद दीक्षित, एसपी चतुर्वेदी,मनोज शुक्ला,अभिनव तिवारी, स्वप्निल शुक्ला, घनश्याम वर्मा, जागेश्वरी वर्मा, आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी के संदीप पांडे, विवेक बाजपेई, चंद्रचूड़ त्रिपाठी, प्रफुल्ल शर्मा, रोशन अवस्थी,राजा अवस्थी, राकेश तिवारी, स्वप्निल शुक्ला, अखिलेश बाजपेयी, रोशन सिंह, राजेश पांडे, के अलावा अनेक भक्तों ने जगतगुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद दिया तथा चरण पादुका पूजन किया।   पीएन बजाज, धनराज आहूजा, प्रकाश ग्वालानी, रामचंद्र नागवानी, विनोद मेघानी, किशोर देवनानी हरीश भागवानी  , श्यामलाल चंदानी कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित मनोज शुक्ला ,पीके पांडे, अमित तिवारी आदित्य त्रिपाठी, गोपाल तिवारी आलोक त्रिवेदी ,संजय तिवारी, प्रभात मिश्रा ,राम शंकर शुक्ला पीके दीक्षित, शांति उपाध्याय, विवेक बाजपेई, राजा अवस्थी, संदीप पांडे, चंद्रचूर त्रिपाठी मोती थावरानी, प्रफुल्ल शर्मा, डॉ ललित मखीजा, रोशन अवस्थी के अलावा आदित्य  वाहिनी,आनंद वाहिनी के पदाधिकारी सदस्यों के अलावा काफी संख्या में बिलासपुर मस्तूरी एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button