छत्तीसगढ़

क्या अशोक गहलोत की छुट्टी करने जा रहा कांग्रेस आलाकमान…? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किया इशारा

(शशि कोन्हेर) : अगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन का अनुमान सही है तो बहुत ही जल्द कांग्रेश राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन करने जा रही है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम  ने इशारों ही इशारों में राजस्थान में जल्द मुख्यमंत्री बदलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान बहुत जल्द बड़ा फैसला करने वाला है।

Advertisement

फैसला लिखा जा चुका है, सिर्फ सुनाना बाकी है। यह फैसला राजस्थान की जनता की भावनाओं के हिसाब से होगा। कांग्रेस का प्रत्येक विधायक आलाकमान के फैसले के साथ खड़ा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

Advertisement

सीपी जोशी से मिले आचार्य कृष्णम

Advertisement

आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार सुबह दिल्ली से जयपुर  पहुंचे और यहां विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मिले। दोनों के बीच करीब दो घंटे तक मुलाकात हुई। जोशी से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि कांग्रेस आलाकमान के फैसले को विधायक मानेंगे।

उनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जोशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर में जो कुछ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुआ, उसमें किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। खड़गे और प्रदेश प्रभारी अजय माकन यहां पर्यवेक्षक के रूप में आए थे। विधायक दल की बैठक में सीएम सहित सभी तरह के फैसले कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़े जाने थे।

राजस्थान को बहुत जल्द अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को सब कुछ पता है। कांग्रेस नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, वह सब परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लेगा और जल्दी लेगा। गहलोत समर्थक विधायकों के इस्तीफों पर उन्होंने कहा कि किस विधायक ने इस्तीफा दिया यह तो विधानसभा अध्यक्ष ही बता सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इतना तय है कि राजस्थान को बहुत जल्द अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा। राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पिछले कुछ दिनों से सीएम अशोक गहलोत पर हमलावर हैं। वह कई बार गहलोत पर निशाना साध चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button