देश

क्या ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के निशाने पर है कांग्रेस..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी इन दिनों दिल्‍ली के दौरे पर हैं। उनके साथ पार्टी महासचिव अभ‍िषेक बनर्जी और चुनाव विश्‍लेषक प्रशांत किशोर भी हैं। इस दौरान देश भर में पार्टी के विस्तार करने के मकसद से कई नेताओं शामिल किया गया है। इनमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व नेता पवन वर्मा, पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, उनकी पत्नी पूनम आजाद और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर शामिल हैं। लाल कृष्ण आडवाणी के करीबी रहे सुधींद्र कुलकर्णी और जावेद अख्तर ने मंगलवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की है। कयास लग रहे हैं, दोनों तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने मुकुल रॉय और पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी सहित बंगाल में कई नेताओं का भी स्वागत किया है, जो चुनाव से पहले भाजपा की हार के कुछ महीने बाद फिर से शामिल हो गए थे।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के कई नेता तृणमूल कांग्रेस में हुए शाम‍िल

Advertisement

माना जा रहा है क‍ि ममता बनर्जी और प्रशांत क‍िशोर के न‍िशाने पर कांग्रेस है। ममता बनर्जी कांग्रेस को लगातार झटके पर झटका दे रही हैं। यही कारण है क‍ि वह कांग्रेस पृष्‍ठभूम‍ि वाले नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही हैं। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के कई नेता हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए हैं। इस साल की शुरुआत में असम में कांग्रेस नेता सुष्मिता देव और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो टीएमसी में शामिल हुए थे। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में टीएमसी का संगठन मजबूत किया जा रहा है, ताक‍ि 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी का एक मजबूत संगठन और पूरे देश भर में मौजूदगी के साथ उतर सकें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button