अंतरराष्ट्रीय

हिजाब के खिलाफ आंदोलन कर रही ईरान की महिलाओं को मिला, ईयू सांसद का दमदार समर्थन

(शशि कोन्हेर) : हिजाब के खिलाफ ईरानी महिलाओं के समर्थन में अपने बाल काटने वाली यूरोपीय यूनियन की सांसद अबीर अल साहलानी ने कहा कि वह ईरानी महिलाओं को दिखाना चाहती हैं कि उन्हें सुना जा रहा है और यूरोपीय संसद में भी उनकी आवाज गूंजी है। उन्होंने यूरोपीय यूनियन के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह बिना रीढ़ के कायर इंसान हैं।

Advertisement

ईरान में प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास किया गया

Advertisement
Advertisement


यूरोपीय संसद में इराक में जन्मी स्वीडिश सदस्य साहलानी ने कहा कि जोसेप बोरिल ने ईरान में प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने विदेशी मामलों में वही साहस नहीं दिखाया है। स्ट्रासबर्ग में हुए चर्चा में ईयू सांसद अल साहलानी ने कहा कि ईरान के मुल्लाओं के हाथ खून से सने हैं। इन लोगों ने अपने ही लोगों और मानवता के खिलाफ जो अपराध किए हैं, उसके लिए अल्लाह और गाड उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

Advertisement

महिलाओं की आजादी के लिए जारी रहेगी लड़ाई

Advertisement


उन्होंने ट्विटर पर जारी एक वीडियो में कहा कि ईरान की महिलाएं जब तक आजाद नहीं हो जातीं, वह उनका साथ देंगीं। उन्होंने कहा कि महिला अधिकार पूरी दुनिया में बेहद जरूरी हैं। यह केवल ईयू के लिए ही जरूरी नहीं हैं। उल्लेखनीय है ।

कि पिछले महीने ईरान की मोराल्टी पुलिस की हिरासत में 22 साल की माहसा अमीनी की मौत के बाद देश भर में हुए भारी विरोध-प्रदर्शनों में सरकार के रुख का विरोध किया गया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं जिसमें कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए। बहुत से लोगों को बंदी भी बनाया गया है।            

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button