बिलासपुर

बहतराई स्टेडियम में मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस…संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह होंगी मुख्य अतिथि

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम स्व.बी आर यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई (इंडोर स्टेडियम) में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा जिले में आयोजित कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह को तय किया गया है।

Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रभारी कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है। पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी होंगे।

Advertisement
Advertisement

सहायक नोडल अधिकारी समाज कल्याण विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक होंगे। साफ- सफाई, मंच , टेंट एवं योगा स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। साउंड सिस्टम एवं विद्युत व्यवस्था नगर निगम एवं विद्युत विभाग, अतिथि आमंत्रण की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं समाज कल्याण, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग, यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग, प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है।

Advertisement


प्रभारी कलेक्टर हरिस एस ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी विभाग प्रमुखों को अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। योग दिवस के दिन स्कूली छात्र छात्राएं भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग प्रदर्शन में शामिल होंगे। गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। विगत कुछ वर्षों से लोगों में योग के प्रति जागरूकता आई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button