बिलासपुर

ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – कोनी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक बोधन सिंह ठाकुर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शनिवार रात थाने में उनकी नाइट ड्यूटी थी।

इसी दौरान सीने में दर्द उठने के कारण उन्हें डॉयल 112 के माध्यम से सिम्स भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मूलतः ग्राम भदौरा मस्तूरी के रहने वाले उपनिरीक्षक बोधन सिंह, एक वर्ष पूर्व ही सब – इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए थे।

आगामी जनवरी 2023 को सेवा निवृत्त होने वाले थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button