जांजगीर-चाम्पा

किराए के बहाने जेसीबी-हाइवा लेकर फरार होने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब.

जांजगीर-चांपा पुलिस ने भारी वाहनों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए पर जेसीबी, हाइवा और अन्य वाहन लेने के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो जाते थे और वाहनों का जीपीएस निकालकर उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देते थे। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड भरत गुप्ता को चित्रकूट-जबलपुर कनेक्शन के जरिए गिरफ्तार किया है।

Advertisement

मामले का खुलासा तब हुआ जब अकलतरा निवासी प्रदीप कुमार कोसले ने अपनी जेसीबी किराए पर देने के बाद ठगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि गिरोह पिछले तीन वर्षों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इसी तरीके से वाहन मालिकों को निशाना बना रहा था। आरोपी फर्जी किरायानामा और खरीद-बिक्री के दस्तावेज तैयार कर वाहनों को दूसरे लोगों को बेच देते थे।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो जेसीबी, एक हाइवा, एक टाटा सफारी, सैमसंग गैलेक्सी एस-24 अल्ट्रा मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने वाहन मालिकों से किराए पर वाहन देने से पहले किरायेदार का सत्यापन करने और जीपीएस सिस्टम सक्रिय रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button